T20 world cup 2022: सूर्यकुमार यादव को किस नाम से बुलाते हैं विराट ? कोहली ने खुद कर दिया खुलासा

Virat Kohli call Suryakumar Yadav

Virat Kohli call Suryakumar Yadav

T20 world cup 2022: टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों पर हैं। 16 अक्टूबर से इस बिग इवेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है। इसके लिए टीम इंडिया भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और वॉर्म अप मैच के जरिए अपनी तैयारी पुख्ता करने में जुटी है। टी 20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को नया नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, टी 20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम में पसीना बहाते हुए देखे जा रहे हैं। विराट ने दूसरे वॉर्म अप मुकाबले से ठीक पहले जिम वर्कआउट का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली ने किया सूर्या के नाम का खुलासा

विराट कोहली ने जो वीडियो शेयर किए है उसमें वह जोश और जूनुन के साथ जिम में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कोहली हैवी वेट के साथ स्क्वाट कर रहे हैं। इस वीडियो का क्रेडिट उन्होंने सूर्यकुमार यादव को दिया है। उन्होंने सूर्या को नया नाम देते हुए लिखा कि वीडियो क्रेडिट- भाऊ @surya_14kumar

टी20 वर्ल्ड कप में अगर भारतीय टीम की बात करें तो टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होगा। इस मुकाबले को लेकर सभी क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली से टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

विराट कोहली ने हाल में हुए एशिया कप 2022 के जरिए फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां शतक भी जड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ