T20 WC:  टी-20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंज को पीट दिया है। सिडनी में खेले गए मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तस्वीर में शाहीन अफरीदी के हाथ में तिरंगा दिख रहा है। दरअसल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने आई पाकिस्तानी टीम से मिलने के लिए फैंस भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान शाहीन अफरीदी से इंडियन फैंस भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में शाहीन एक फैन को भारतीय झंडे पर ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं। जैसे ही इसकी तस्वीर वायरल हुई, वैसे ही फैन्स को शाहिद अफरीदी की याद आ गई। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी, शाहीन के ससुर हैं। कई सालों पहले अफरीदी का भी एक भारतीय फैंस के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो फैंस के साथ भारतीय तिरंगा पकड़े खड़े थे।

विज्ञापन

लोग शाहीन अफरीदी की तारीफ कर रहे हैं। उनकी उदारता के उदाहरण दे रहे हैं और साथ ही साथ शाहिद अफरीदी को भी याद कर रहे हैं।

विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की शुरुआत शाहीन अफरीदी ने बिगाड़ दी। पहला ही ओवर विकेट ले लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर फिन एलन को पहले ही ओवर में चलता किया। इसके बाद जब कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर टिके और बड़े शॉट्स खेलने लगे, उसी समय 17वें ओवर में शाहीन ने विलियमसन का विकेट लिया। दोनों ही विकेट अहम मौकों पर रहे। शाहीन ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए। उनकी इकोनॉमी रेट 6 रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ