हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

T20 WC Semi Final: अंग्रेजों से रोहित सेना की टक्कर, बाबर की टीम कीवियों से भिड़ेगी, नोट कर लें नॉकआउट के शेड्यूल

विज्ञापन

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के सारे मैच खत्म हो गए हैं। आखिरी मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को शिकस्त दी। टीम इंडिया ग्रुप-2 में टॉप पर रही। पाकिस्तान ने भी जैसे-तैसे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 8 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा। अब साफ हो गया है कि सेमीफाइनल में कौन-सी टीम किससे भिड़ेगी।

पहले सेमीफाइनल 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच सिडनी में दोपहर 1:30 बजे से होगा। दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। 10 नवंबर को एडिलेड में दोपहर 1: 30 से मैच शुरू होगा। दोनों मैच के विनर के बीच फाइनल खेला जाएगा।

सेमीफाइनल के मैच

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1:30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1:30 बजे)

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने सुपर-12 में उसके अंतिम मैच में 13 रन से हरा दिया। अफ्रीकी टीम एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में चोकर्स साबित हुई। वह ग्रुप में लगातार अच्छा खेल रही थी, लेकिन अंतिम मैच में बड़े टूर्नामेंट का दबाव नहीं झेल पाई। इसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। इसे पाकिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका आधिकारिक रुप से बाहर हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सफर

पाकिस्तान को पहले मैच में 4 विकेट से हराया
दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से रौंदा
साउथ अफ्रीका से मिली पांच विकेट की हार
बांग्लादेश को 5 रनों से हराया
जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर ग्रुप में टॉप किया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola