हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC: भारत ने पाकिस्तान से छीन लिया सुकून, वजह जानकर आप भी पीटेंगे तालियां

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम ने गिरते-पड़ते टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल का रास्ता तय कर लिया है। बांग्लादेश पर जीत के बाद पाकिस्तान के लोग और बाबर आजम की टीम खुशी से फूले नहीं समाई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर पूर्व क्रिकेटर इस खुशी में डूबे रहे, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद उसकी ये खुशी कुछ ही देर में काफूर हो गई। भारत ने पाकिस्तान से सुकून छीन लिया…ऐसा कैसे हुआ आइए जानते हैं।

दरअसल, पाकिस्तान की टीम दोपहर 1.30 बजे बांग्लादेश पर जीत के बाद ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई थी। बांग्लादेश को हराकर 6 पॉइंट और +1.028 की नेट रन रेट के साथ पाकिस्तान ने टॉप पर कब्जा जमा लिया था। बाबर आजम की टीम शाम 4.45 बजे तक टॉप पर थी, लेकिन जैसे ही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की।

महज 3 घंटे में काफूर हो गई

भारतीय टीम 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई। इस तरह पाकिस्तान की खुशी महज 3-3.30 घंटों की ही रही। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर 71 रनों से जीत दर्ज करते ही टॉप पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम 8 पॉइंट और +1.319 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। यदि पाकिस्तान टॉप पर रहती तो उसका मुकाबला इंग्लैंड से होता और टीम इंडिया का मैच न्यूजीलैंड से होता। अब टीम इंडिया को इंग्लैंड से लगान वसूलने का मौका मिल गया है।

पाकिस्तन बनाम न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम पूरे वर्ल्ड कप में चैंपियन की तरह खेली है। पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। ऐसे में पाकिस्तान को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, भारत का सेमीफाइन में इंग्लैंड से होगा। अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के कारण टीम इंडिया दूसरे ग्रुप के दूसरे स्थान पर रही टीम से भिड़ेगी।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सफर

-पाकिस्तान को पहले मैच में 4 विकेट से हराया
-दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से रौंदा
-साउथ अफ्रीका से मिली 5 विकेट मिली हार
-बांग्लादेश को 5 रनों से हराया
-जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर ग्रुप में टॉप किया

सेमीफाइनल के मैच

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1:30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1:30 बजे)

चोकर्स बनी साउथ अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने सुपर-12 में उसके अंतिम मैच में 13 रन से हरा दिया। अफ्रीकी टीम एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में चोकर्स साबित हुई। वह ग्रुप में लगातार अच्छा खेल रही थी, लेकिन अंतिम मैच में बड़े टूर्नामेंट का दबाव नहीं झेल पाई। इसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा। इसे पाकिस्तान की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें