नई दिल्ली: जहां एक ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी ओर डोमेस्टिक क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2022) की शुरुआत हो चुकी है। 26 दिन तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन मंगलवार को कई टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच मोहाली में खेले गए मैच में कर्नाटक के एक बल्लेबाज ने ऐसी तबाही मचाई कि सब देखते ही रह गए।
देवदत्त पडिक्कल ने ठोकी सेंचुरी
कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम के ओपनर और तूफानी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने आते ही रन बरसाना शुरू कर दिया। देवदत्त ने 62 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 124 रन कूट डाले। उनकी शानदार सेंचुरी देख क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे।
कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 17 गेंदों में 28 और मनीष पांडे ने 38 गेंदों में 50 रन कूटे। कर्नाटक ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 215 रन बनाए। पडिक्कल ने इससे पहले 11 नवंबर 2019 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 122 रन जड़े थे। हाल ही वे बेंगलुरू में खेली गई महाराजा टी 20 ट्रॉफी में जबर्दस्त प्रदर्शन कर लौटे हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं। इसके चलते उनसे इस टूर्नामेंट में तूफानी प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
महाराष्ट्र की खराब शुरुआत
महाराष्ट्र के ज्यादातर गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के 4 विकेट महज 20 रन पर आउट हो गए। कर्नाटक के गेंदबाज विधवत कावेरप्पा ने पहले तीन ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटका डाले। लीग मुकाबलों का आयोजन जयपुर, मोहाली, इंदौर, राजकोट और लखनऊ के 11 वेन्यू पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट में संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, ईशांत शर्मा, पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर नजर है।
पहले दिन मंगलवार को टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 38 टीमों को कुल 5 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए, बी और सी में 8-8 टीमें रहेंगी जबकि ग्रुप डी और ई में 7-7 टीमें रहेंगी। मुश्ताक अली ट्रॉफी का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए किया जा रहा है। सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines