'सूर्या की फॉर्म हमारे लिए बड़ी चिंता...' ये क्या बोल गए कप्तान रोहित शर्मा, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: इंदौर में खेले गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मैच में मिली हार के बाद भी टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। हालांकि की साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज ने रोहित शर्मा की टीम के लिए कई सवाल खड़े किए। गेंदबाजी फिर से बेबस नजर आई। आर अश्विन को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लूटाए।
मैच के बाद टीम इंडिया रिलैक्स नजर आई। सभी खिलाड़ी मस्ती कर रहे थे। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जब रोहित शर्मा से टीम की चिंताओं के बार में पूछा गया, तब उन्होंने ने भी मजाक में जवाब दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की फॉर्म हमारे लिए एक चिंता का विषय है, इतना कहते ही रोहित शर्मा खुद ही हंस पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1577387548162543617?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1577387548162543617%7Ctwgr%5Eb0a88534398cb97113fdf98e7ab310a863906705%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Frohit-sharma-funny-reply-on-suryakumar-yadav-batting-form-india-vs-south-africa-t20-tspo-1549950-2022-10-05
दरअसल सूर्यकुमार यादव तीसरे टी-20 में रन नहीं बना पाए थे और सिर्फ 8 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। तभी रोहित शर्मा ने उनके साथ ऐसा मज़ाक किया। सूर्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद से अपनी छाप छोड़ रहे हैं। जब से आए हैं तब से ही विरोधी टीम के लिए काल बन चुके हैं।
सूर्यकुमार का बल्ला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में खूब चला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव ने 3 मैच में 119 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ बने। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव 34 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1045 रन हैं। सूर्या ने करीब 39 की औसत से रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द चलेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: