नई दिल्ली: भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। पिछली शाम ऑस्ट्रेलिया में फिर से सूर्या चमके। भारत के मीडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ऐसा खेले की हर कोई उनके स्ट्रोकप्ले को देखकर हैरान रह गया। टी 20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में सूर्यकुमार ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 61 रन की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए, जिससे भारत ने एक विशाल स्कोर बनाया।
अभी पढ़ें – बुरे दौर में आया था धोनी का मैसेज, विराट कोहली ने बताया क्या लिखा था
मिस्टर 360 डिग्री
सूर्यकुमार को नए दौर का मिस्टर 360 डिग्री कहा जा रहा है। वो मैदान के हर दिशा में शॉट्स खेलते हैं। पहले इस नाम से सिर्फ एबी डी विलियर्स को जाना जाता था। लेग साइड हो या ऑफ़ साइड, सूर्यकुमार ने सभी मैचों में छक्के जड़े हैं। सूर्या इस साल 1000 टी20 रन बनाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। अपने खेल को लेकर बात करते हुए सूर्या ने अपने 360 डिग्री खेल का राज खोला।
अश्विन से बात कर खोला 360 डिग्री खेल का राज
बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ऑफ स्पिनर आर अश्विन सूर्यकुमार से बात कर रहे हैं। वी़डियो में अश्विन उनसे उनकी बैटिंग के बारे में बात करते हुए पुछते हैं कि आप मैदान हर दिशा में शॉट खेलते हैं। जिस वजह से आपको मिस्टर 360, पहले इस नाम से एबी डी विलियर्स को जाना जाता था। मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ 360 है, आप अलग एंगल भी ढूंढते हैं। धीमी गेंद को आप विकेटकीपर के सिर के ऊपर से मारते हैं, कई बार लेग साइड की गेंद थर्ड मैन के ऊपर मारते हैं। आप इन शॉट को मैनेज कैसे करते हैं? क्या आप इनकी प्रैक्टिस करते हैं?
बचपन में खेलता था ऐसे शॉट्स
जवाब में सूर्यकुमार कहते हैं कि मैं नेट्स में ऐसे शॉट्स की प्रैक्टिस नहीं करता। ये बस हो जाता है। जब मैं युवा था तो दोस्तों के साथ काफी रबड़ बॉल क्रिकेट खेलता था। 17-18 यार्ड से थ्रो करते थे। गेंद काफी तेजी से आती थी, वहां से ये शॉट्स आए हैं। मैंने इन शॉट्स की नेट्स में प्रैक्टिस नहीं की।’
अभी पढ़ें – IND vs ENG, T20 WC Semifinal: अंग्रेजों से लगान वसूलने के लिए टीम इंडिया पहुंची एडिलेड, देखें वीडियो
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर दिखाया कि विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा की मौजूदगी के बावजूद वह भारत के लाइन-अप में सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्यों हैं। रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ, टी 20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में सूर्यकुमार ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आग लगा दी। कुछ ऐसे छक्के मारे की उसकी चर्चा हर पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines