Suryakumar Yadav: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बल्लेबाजी सूर्या छा गए. मैच के दौरान मंगलवार रात सूर्या कुमार यादव का सुपर फ्लैग्जिबल शॉट देखने को भी मिला। उन्होंने यह शॉट अल्जारी जोसेफ की खतरनाक बाउंसर पर जमाया। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Asia Cup 2022 का शेड्यूल जारी, सुपर संडे को होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला
https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1554541514750959616?s=20&t=UujRtq1Tnvxl1T4YCFg8Vg
दरअसल, भारतीय पारी के दसवें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने शॉर्ट ऑफ लेंथ पर ऑफ स्टंप पर खतरनाक बाउंसर फेकी थी। इस गेंद पर सूर्या ने अपने दोनों घुटने सामने की ओर झुकाए और अपर बॉडी को पीछे की ओर ले जाते हुए विकेट के पीछे कट किया और बॉल दनदनाती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई। सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को क्रिकेट फेंस ने खूब एंजॉय किया।
जड़ा शानदार छक्का
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर भी एक शानदार छक्का जड़ा। ये छक्का उन्होंने जोसेफ को मारा था। जैसे ही गेंद आई तो सूर्या ऑफ स्टंप पर गए और फ्लिक कर दिया। जब गेंद का बल्ले से संपर्क हुआ तो गेंद सीधा दर्शक दीर्घा में जाकर गिरी। इसका भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार ने खेली मैच विनिंग पारी
सूर्यकुमार यादव ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है। अपनी पारी में सूर्या ने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 76 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम की जीत लगभग पक्की कर ली थी। उन्हें डॉमिनिक डार्क्स ने अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच आउट कराया। वहीं पंत ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा। वह 26 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन पर नाबाद लौटे।
और पढ़िए – 17 साल बाद इंग्लैंड टीम जाएगी पाकिस्तान, एशिया कप के बाद खेलेगी 7 मैचों की T20 सीरीज, जानिए शेड्यूल
भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
तीसरे टी-20 में भारत ने जीत दर्ज की। इंडियन टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। अब पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines