NZ vs IND: न्यूजीलांड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान में सूर्यकुमार का बल्ला खूब बरसा। सूर्या ने सिर्फ 51 गेंद पर 111 रन बना दिए। ये उनका टी20 में दूसरा शतक है। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। सूर्या की पारी ने भारत को 191 तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड टी 126 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
मिड-इनिंग इंटरव्यू में पंत ने किया सूर्या की प्रशंसा
शतक लगाने के बाद सूर्या ब्रॉडकास्टर्स के साथ मिड-इनिंग इंटरव्यू कर रहे थे। इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत आ गए और चार शब्दों में उनकी प्रशंसा कर दी। इस बातचीत के दौरान पंत पीछे से आए और सूर्यकुमार को गले लगा लिया और कहा, “यह अविश्वसनीय पारी है”।
“टी20 में शतक हमेशा विशेष होता है”
दरअसल, सूर्यकुमार को प्रसारक प्राइम वीडियो द्वारा उनकी पारी के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने कहा, “टी20 में, शतक हमेशा विशेष होता है, लेकिन साथ ही मेरे लिए अंत तक बल्लेबाजी करना वास्तव में महत्वपूर्ण था। हार्दिक मुझसे कह रहे थे कि 18वें या 19वें ओवर तक बल्लेबाजी करो और 185 का स्कोर बना लो। 16वें ओवर की समाप्ति के बाद हमने इसे गहराई तक ले जाने के बारे में बातचीत की। आखिरी कुछ ओवरों को अधिकतम करना महत्वपूर्ण था। नेट्स में बार-बार वही चीजें कर रहा हूं और यह मेरे लिए आसान हो रहा है।”
सूर्या ने खेली 111 रनों की पारी
टीम इंडिया और भारत के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर यह मैच खेला गया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines