Sultan of Johor Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच सुल्तान जोहोर कप 2023 खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 3-3 पर ड्रॉ हो गया है। जब पाकिस्तान ने 2 गोल दागे तो ऐसा लग रहा था कि भारत इस मुकाबले को गवा देगा। लेकिन भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए रोमांचक मुकाबले को 3-3 से ड्रॉ कर दिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को खेला गया था। मैच ड्रॉ होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक विकेट मिला है।
इस मैच में भारत की ओर से अमनदीप लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लालेज और उत्तम सिंह ने एक-एक गोल दागे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से अरबाज अहमद ने 2 गोल और अब्दुल शाहिद ने 1 गोल किया है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिसंबर में मलेशिया में होने वाले जूनियर विश्व कप से पहले यह टूर्नामेंट सभी टीमों के लिए कड़ी परीक्षा होने वाली है। ऐसे में हॉकी फैंस की नजर इस पर टिकी होगी कि भारत इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करता है।
भारत को शुरू में ही मिला था गोल करने का मौका
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत को गोल करने का पहला मौका 12वें मिनट में मिला, लेकिन अंगदबीर सिंह का शॉट निशाने पर नहीं लगा। पहले क्वार्टर में दोनों टीम ने बहुत अधिक आक्रामकता नहीं दिखाई लेकिन उनका डिफेंस अच्छा रहा है। पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में दमदार शुरुआत की और पहले मिनट में ही पेनल्टी हासिल की लेकिन भारतीय टीम ने अच्छा बचाव किया और गोल होने से रोक लिया। भारत को इसके बाद पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा सके। इसके बाद अमनदीप ने हाफ टाइम से ठीक पहले भारत को बढ़त दिला दी, लेकिन छोर बदलने के बाद पहले मिनट में ही अबराज अहमद ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।
ये भी पढें:- AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के छुड़ाए छक्के, कीवी टीम को 389 का विशाल लक्ष्य
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines