वनडे में दोहरा शतक ठोक मचाया तूफान, टी20 में फंसे-फंसे लगे शुभमन और ईशान, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Gill ishan

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। रांची में पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने लखनऊ में वापसी की। दूसरे टी20 में मेहमान टीम को 7 विकेट से हराया। लो स्कोरिंग मैच में भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक्सपोज नजर आई। ओपनर फिर से दगा दे गए। शुभमन गिल 11 और ईशान किशन 19 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

वनडे में फंसे-फंसे लगे शुभमन और ईशान

ईशान और शुभमन के फॉर्म को देखकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। कई दिग्गज ओपनर बदलने की पैरवी कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमा चुके शुभमन गिल और ईशान किशन की टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी बेहतर नहीं हो रही है। पिछले कई मैचों से रन नहीं बन रहे। ये दोनों ओपनर जिस तरह से वनडे में खेल रहे थे, उस तरीके की क्रिकेट टी20 में नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन

शुभमने गिल ने भारत के लिए 5 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें मात्र 76 रन बने हैं। इसमें शुभमन गिल ने 7, 5, 46, 7, 11 रनों की पारियां खेली हैं। वहीं अगर ईशान किशन के रिकॉर्ड्स को देखें तो वह भी पिछली चार पारियों में फेल रहे हैं, उन्होंने इस दौरान 2, 1, 4 और 19 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका?

परेशानी यह की दोनों के खेलने से किसी और प्लेयर को मौका नहीं मिल रहा है। पृथ्वी शॉ बेंच पर बैठे हैं। उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। दोनों ओपनर के फॉर्म को देखकर कहा जा रहा कि तीसरे टी20 मैच में शॉ को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ