Eugenie Bouchard: अपनी बिकिनी वाली फोटो देखकर भड़कीं यूजिनी बूचार्ड, जानें क्या है पूरा मामला

Eugenie Bouchard

नई दिल्ली: कनाडा की महिला टेनिस स्टार यूजिनी बूचार्ड एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, ओडलम ब्राउन वैन ओपन टूर्नामेंट के अधिकारियों ने यूजिनी बूचार्ड की आईडी कार्ड बनाई। इस कार्ड में यूजिनी बूचार्ड की बिकिनी वाली तस्वीर लगा दी।

जब यूजिनी बूचार्ड ने अपनी बिकिनी वाली तस्वीर आईडी कार्ड पर देखी तो वे टूर्नामेंट के अधिकारियों पर भड़क गईं। उनकी प्रतिक्रिया के बाद टूर्नामेंट के अधिकारियों ने अपनी गलती मानी और बिकिनी वाली तस्वीर को हटाकर दूसरी तस्वीर वाली आईडी कार्ड जारी की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की आईडी कार्ड की फोटो

यूजिनी बूचार्ड ने बिकिनी वाली तस्वीर लगी आईडी कार्ड को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की और लिखा, ‘प्लीज, क्या… कोई शख्स मुझे इसके बारे में… समझा सकता है?’ आखिर में उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाई। इसकी जानकारी के बाद टूर्नामेंट के अधिकारियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया और दूसरी तस्वीर के साथ बूचार्ड की आईडी कार्ड जारी की। बूचार्ड ने नए आईडी कार्ड को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, ‘अब मिला असली वाला।’

2018 में मैगजीन शूट के दौरान ली गई थी तस्वीर

दरअसल, यूजिनी बूचार्ड की बिकिनी वाली तस्वीर में वे काले रंग के स्वीम सूट में थीं। 2018 में एक मैगजीन के लिए शूट के दौरान यह तस्वीर क्लिक की गई थी। बता दें कि बूचार्ड लंबे समय के बाद वैंकूवर ओपन खेल रही हैं। वे पिछले 17 महीने से टेनिस कोर्ट से दूर हैं। उनके कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने कंधे का ऑपरेशन कराया था।

2014 के विंबलडन फाइनल में पहुंची थीं बूचार्ड

28 साल की कनाडाई खिलाड़ी यूजिनी बूचार्ड को मार्च 2021 में गुआडालाजारा ओपन में कंधे में चोट लगी थी। बता दें कि यूजिनी बूचार्ड 2014 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद से ही वे लगातार चोटों से जूझ रहीं थी। लंबे समय के बाद जब वे टेनिस कोर्ट में पहुंचीं तो दर्शकों ने उनका स्वागत किया लेकिन एरियन हार्टोनो ने उन्हें शुरुआती दौर में ही सीधे सेटों में हरा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ