नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद दोबारा इस पद के लिए चुनाव में भाग नहीं लेंगे। खबरों के अनुसार, गांगुली 18 अक्टूबर का चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनका नाम भारत के प्रतिनिधि के रूप में ICC अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – हरभजन सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ पर लगाया बड़ा आरोप, फोड़ा लेटर बम
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन शामिल थे। इस बैठक में तय किया गया है कि भारत के पूर्व कप्तान (Sourav Ganguly) अपना कार्यकाल समाप्त होते ही पद छोड़ देंगे। इस बीच जय शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में बने रहेंगे और इस महीने के अंत में फिर से इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 1983 में विश्व कप विजेता रह चुकी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और अपने समय के नामी ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को इस BCCI अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।”
दावा किया जा रहा है कि बिन्नी का नाम बीसीसीआई ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स में दिखाई दिया, जिसे 18 अक्टूबर को होने वाले चुनावों और गुरुवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के रूप में वार्षिक आम बैठक के लिए बीसीसीआई की वेबसाइट पर डाला गया था। रोजर बिन्नी का नाम केएससीए सचिव संतोष मेनन से आगे था। बता दें कि 67 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में चयन समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।
बीसीसीआई चुनाव के लिए 11 और 12 अक्टूबर को नामांकन भरे जा सकते हैं, जबकि नामांकन की जांच 13 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारों के पास 14 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने का मौका होगा, जबकि चुनाव 18 अक्टूबर से होंगे।
अभी पढ़ें – T20 World Cup: शाहीन अफरीदी ने दी चेतावनी, इधर लोगों ने बना दिया मजाक
हालांकि BCCI से जुड़े एक सूत्र ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अभी कुछ भी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। अगले सप्ताह नामांकन दाखिल किए जाएंगे, तभी चीजें स्पष्ट हो सकती हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines