---विज्ञापन---

इंग्‍लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान, करियर में बनाए 27,000 से अधिक रन

James Hildreth retire: इंग्‍लैंड के एक शानदार क्रिकेट ने संन्यास की घोषणा कर दी है। इस खिलाड़ी का नाम है जेम्‍स हिलड्रेथ। अनुभवी बल्‍लेबाज और समरसेट के दिग्‍गज खिलाड़ी जेम्‍स हिलड्रेथ का अनुबंध 2022 सीजन के अंत में पूरा हो रहा है, जिसके बाद वह संन्‍यास लेंगे। आपको बता दें कि 37 साल के जेम्‍स […]

James Hildreth retire: इंग्‍लैंड के एक शानदार क्रिकेट ने संन्यास की घोषणा कर दी है। इस खिलाड़ी का नाम है जेम्‍स हिलड्रेथ। अनुभवी बल्‍लेबाज और समरसेट के दिग्‍गज खिलाड़ी जेम्‍स हिलड्रेथ का अनुबंध 2022 सीजन के अंत में पूरा हो रहा है, जिसके बाद वह संन्‍यास लेंगे।

आपको बता दें कि 37 साल के जेम्‍स ने 2003 में डेब्‍यू किया था और अपने पूरे पेशेवर करियर में समरसेट का प्रतिनिधित्‍व किया। इस दौरान उन्होंने टीम को कई मुकाबले भी जिताए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएCSA T20 League: साउथ अफ्रीका में चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे यह 2 तूफानी बल्लेबाल, जानें नाम

 

---विज्ञापन---

जेम्स अपने करियर के शुरुआती दौरे से ही समरसेट से जुड़े थे। उन्होंने करीब 20 साल तक इस काउंटी टीम की सेवा की। इस दौरान 700 से ज्‍यादा मुकाबले खेले और 27,000 से अधिक रन बनाए।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िएचैस ओलंपियाड 2022: कांस्य जीतने वाली भारतीय टीमों को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नवाजा

---विज्ञापन---

 

टी20 कप जिताया था

समरसेट के लिए सबसे ज्‍यादा टी20 रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हिलड्रेथ ने 2005 में टीम को टी20 कप जिताकर घरेलू सफलता दिलाई थी। ये उनके लिए यादगार लम्हा रहेगा।

---विज्ञापन---

संन्यास की घोषणा करते हुए जेम्‍स हिलड्रेथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अपनी जिंदगी में नए अध्‍याय की शुरूआत करने का यह सही समय है। भविष्‍य में मेरे लिए क्‍या है, इसके बारे में जानने को लेकर उत्‍साहित हूं। मैंने 18 साल की उम्र में स्‍कूल छोड़ा था और फिर 20 साल क्‍लब में बिताए। यह मेरी जिंदगी है और मैंने हर पल को पसंद किया। क्‍लब और क्रिकेट ने पिछले 20 साल में मेरे और मेरे परिवार को बहुत कुछ दिया। मुझे यहां से ढेर सारा प्‍यार मिला और मुझे उम्‍मीद है कि पूरी जिंदगी में यह जारी रहेगा।’

वनडे कप जिताने में अहम भूमिका निभाई

आपको बता दें कि साल 2019 में समरसेट की वनडे कप जीत में हिलड्रेथ ने अहम भूमिका निभाई थी। जेम्स टीम के लिए तीसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बनकर संन्‍यास लेंगे।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 12, 2022 11:21 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola