नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच है। मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई के ऑलराउंडर ने मैच में गदर मचा दिया। ऑलराउंडर तनुष कोत्यान ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
ऑलराउंडर तनुष कोत्यान ने 4 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें मात्र 15 रन खर्च किए। उनकी इकनॉमी 3.80 की रही। मुंबई के लिए तनुष कोत्यान और मोहित अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिए। अमन हकीम खान और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। हिमाचल के लिए एकांत सेन ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। अंत के ओवरों में मयंक डागर ने 12 गेंद में 21 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 143 रन तक पहुंचा दिया।
सेमीफाइनल के नतीजे
विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला फाइनल हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच ईडन गार्डन्स पर खेला गया। इस में हिमाचल ने बाजी मारी। हिमाचल ने ये मुकाबला 13 रन से अपने नाम किया। हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुमित वर्मा 51 और आकाश वशिष्ठ 43 की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों तक 7 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए शुभमन गिल ने 45 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines