SL vs AFG: गुलबदीन नायब की खतरनाक इनस्विंगर ने बरपाया कहर, खड़े ही रह गए धनंजय डिसिल्वा, देखें वीडियो

SL vs AFG 1st ODI Gulbadin Naib dhananjaya de silva

SL vs AFG 1st ODI Gulbadin Naib dhananjaya de silva

नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी का नजारा देखा गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन जड़े, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम महज 38 ओवर में 234 रन पर आउट हो गई। अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं गुलबदीन नायब ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट निकाले। यामीन अहमदाजी ने 6 ओवर में 2 और राशिद खान को 8 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घातक गेंदबाजी के आगे फेल

खास बात यह है कि श्रीलंका के ज्यादातर बल्लेबाज अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके और वे बोल्ड या एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के सिर्फ दो बल्लेबाज ही कैच आउट हुए। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि श्रीलंका के बल्लेबाज देखते ही रह गए। एक ऐसा ही नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला।

https://twitter.com/ArpitDu08035547/status/1596181075512131584

विज्ञापन

बन गई खतरनाक इनस्विंगर

गुलबदीन नायब धनंजय डिसिल्वा को इस ओवर की चौथी गेंद डालने आए। जैसे ही नायब ने डिसिल्वा को ओवर द विकेट गेंद डाली, ये गेंद टप्पा पड़कर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बन गई कि जैसे ही गेंद ने बल्ले को छुआ, डिसिल्वा बीट हुए और बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई।

अभी पढ़ें – 6,W,4,4,4,4,W,1: पहले टॉम लैथम ने कूटा, फिर शार्दुल ने बाउंड्री पर दिखाया खराब फील्डिंग का नजारा, देखें वीडियो

इस घातक गेंद का सामना कर डिसिल्वा क्रीज पर खड़े कि खड़े ही रह गए। आखिरकार उन्हें 16 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। गुलबदीन ने डिसिल्वा के अलावा चेरित असलांका को 10 और कप्तान दसुन शनाका को 16 रन पर पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका को इस मैच में 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ