Shubman Gill IND vs AFG: भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले डेंगू हो गया था। इस कारण वह 8 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नहीं खेल पाए। इसके बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के दूसरे मुकाबले में शुभमन खेल पाएंगे या नहीं? पहल मैच में शुभमन की जगह ईशान किशन को जगह मिली थी और वह पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। ऐसे में टीम को इन फॉर्म शुभमन की सख्त जरूरत है। इसी को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है।
इसके अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने एएनआई को बताया था कि गिल भारतीय टीम के साथ दिल्ली जाएंगे। हालांकि, पहले ऐसी खबरें थीं कि पूरी तरह फिट होने तक गिल को उनके घर चंडीगढ़ भेजा जाएगा। पर अब इस पर से पर्दा हट चुका है और साफ होता दिख रहा है कि गिल ना ही दिल्ली जाएंगे और ना ही चंडीगढ़। बीसीसीआई द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार इस पर नया अपडेट मिल गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें:- ‘मीट खाने की वजह से सुधरा प्रदर्शन…,’ भारत की जीत के बाद शाहिद अफरीदी का अजीबोगरीब बयान
क्या है ताजा अपडेट?
बीसीसीआई के सूत्र द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, शुभमन गिल रिकवर कर रहे हैं। वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली जाएंगे। वह चंडीगढ़ अपने घर नहीं जा रहे हैं। पर अब बीसीसीआई की रिलीज के बाद यह दावा खारिज हो चुका है। बीसीसीआई की रिलीज के अनुसार गिल का मेडिकल अपडेट मिला है। इसमें बताया गया है कि, गिल टीम के साथ दिल्ली नहीं जा रहे हैं और वह चेन्नई में ही रुके हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि, वह 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मुकाबला भी मिस कर सकते हैं। जबकि सूत्र ने बताया था कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ही उनके खेलने पर पूरी जानकारी मिल पाएगी।
यह भी पढ़ें:- IND vs AFG: कोहली के घर में निकलेगी ‘Naveen Ul Haq’ की हेकड़ी, विराट के आंकड़े बेहद खतरनाक
टीम इंडिया को सख्त जरूरत
भारतीय टीम को अपने स्टार ओपनर की सख्त जरूरत है। खासतौर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉप ऑर्डर का जो हाल हुआ। तीनों टॉप तीन बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा और विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए। ऐसे में इन फॉर्म शुभमन गिल को जरूर टीम ने मिस किया होगा। अब देखना होगा कि कबतक गिल फिट होकर लौट पाते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines