हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gill ने आगे बढ़कर जड़ा गगनचुंबी छक्का, गायब हो गई गेंद, देखें VIDEO

विज्ञापन

नई दिल्ली। तीसरा वनडे जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। त्रिनिदाद में खेले गए इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 119 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 36 ओवर में 225 रन बनाए थे, बारिश ने खलल डाला तो डकबर्थ नियम के तहत मैच शुरू हुआ और जवाब में विंडीज टीम 137 रनों पर ढेर हो गई।

शुभमन गिल रहे जीत के हीरो

भारत की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। उन्होंने नाबाद 98 रन बनाए। खास बात ये भी है कि शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए। गिल तीसरे वनडे में भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उनका एक छक्का चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Nishant92787730/status/1552319208956248064?s=20&t=HSb3aFXVw1Kmhm_Y5DeWWQ

लेग स्पिनर हेडन वॉल्श को जड़ा छक्का

गिल ने भारतीय पारी के 15वें ओवर में लेग स्पिनर हेडन वॉल्श को निशाना बनाया और उनकी दूसरी गेंद पर 104 मीटर का बड़ा छक्का जड़ा। क्रीज से निकलर जब गिल ने शॉट खेला तो गेंद स्टेडियम की छत पर चली गई थी।

विज्ञापन

शतक से चूक गए गिल

22 साल के शुभमन गिल ने 98 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। उनके पास पहला वनडे शतक जड़ने का आसान मौका था, लेकिन बारिश ने खलल डाल दिया और वह शतक पूरा नहीं कर सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola