नई दिल्ली: टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल छाए हुए हैं। मैदान में बल्ले से तहलका मचाए हुए हैं वहीं, मैदान से बाहर भी चर्चा में बने हुए हैं। गिल को अगला विराट कोहली कहा जा रहा। क्रिकेट के जानकार उन्हें फ्यूचर स्टार बता रहे हैं। अब जब कोई प्लेयर स्टार बन गया है तो सुर्खियों में तो बना रहेगा। शुभमन गिल को मैच के दौरान एक लड़की ने प्रपोज किया।
टिंडर शुभमन गिल से मैच करा दो
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टी20 मैच में करियर का पहला शतक भी जमाया था। इसी मैच के दौरान एक फैन गर्ल स्टैंड में एक पोस्टर लेकर आई, जिस पर लिखा था- टिंडर शुभमन गिल से मैच करा दो। फिर क्या था लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।
और पढ़िए – Ashwin ऑस्ट्रेलिया टीम के दिमाग में घुस गए हैं…इस दिग्गज ने लिए कंगारू टीम के मजे
गिल ने शेयर किया वीडियो
डेटिंग ऐप टिंडर ने भी इसका खुब प्रचार किया। नागपुर में कई जगह इस फैन गर्ल के पोस्टर का प्रचार कर दिया। इस एप ने अपने प्रचार में लड़की की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘शुभमन इधर तो देख लो’। इसे शुभमन गिल ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया। गिल ने फैन गर्ल का फोटो और डेटिंग एप का विज्ञापन दोनों शेयर किए। शुभमन गिल ने साथ ही वीडियो मैसेज में एक फोटो और भी शेयर की जिसमें वह टिंडर एप जॉइन किए हुए दिखाई दिए। यानी गिल ने इस फैन गर्ल के लिए टिंडर एप जॉइन कर लिया है।
शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जुड़ चुका है। लेकिन हाल के दिनों में उन्हें एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के कई फोटो और वीडिया वायरल हुए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines