नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तगेनारायण चंद्रपॉल ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के लिए अपनी पहली पारी में शतक लगाया। वेस्ट इंडीज की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पहला कॉल-अप पाने वाले तगेनरीन ने गुरुवार को चल रहे चार दिवसीय दौरे के मैच में प्रधान मंत्री एकादश के खिलाफ टीम के अभ्यास मैच के दौरान अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 235 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।
टेस्ट क्रिकेट में दुनिया में आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 30 नवंबर को पर्थ में शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। दूसरा टेस्ट एडिलेड में आठ दिसंबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले बुधवार से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज के लिए डे-नाइट टूर मैच अहम अभ्यास मुकाबला है।
बाएं हाथ के बैटर टैगेनारिन ने पिच पर बेल्स मारकर अपने गार्ड लिया। उनके पिता भी इसी तरह से अपना गार्ड लेते थे। हालांकि अन्य स्टार पुत्रों के विपरीत 17 वर्षीय टैगेनारिन ने संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे अंडर -19 विश्व कप में वेस्टइंडीज के अच्छा खेल दिखाया। टैगेनारिन को प्रसिद्ध पिता शिवनारायण चंद्रपॉल द्वारा प्रशिक्षित नहीं किया गया, न ही सलामी बल्लेबाज उनकी छत्रछाया में बड़ा हुआ। टैगेनारिन 13 वर्ष के थे, तब चंद्रपॉल परिवार ने गुयाना के यूनिटी गांव में अपने पैतृक घर में एक परिवार के रूप में एक साथ रहना शुरू किया था।
कैरिबियन के सबसे कैप्ड टेस्ट क्रिकेटर और देश के टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी शिवनारायण अपने बेटे के साथ नहीं रहते थे। टैगेनारिन अपनी मां के साथ रहते थे। हालाँकि, उन्होंने टेलीविजन पर अपने पिता की हर पारी को देखा।
शिवनारायन चंद्रपाल के बेटे को शानदार घरेलू सीजन के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। तेजनारायन 2021-22 वेस्टइंडीज चार दिवसीय चैंपियनशिप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज थे। उन्होंने आठ पारियों में 73.16 की औसत से 439 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), नक्रुमा बोनर, शामर्ह ब्रूक्स, तेजनारायन चंद्रपॉल, रोस्टन चेज, जोशुआ डासिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइली मेयर्स, एंडरसन फिलिप, रैमन रीफर, केमार रोच, जैडेन सील्स, डेवन थॉमस
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines