---विज्ञापन---

Shikhar Dhawan का बॉलीवुड डेब्यू: 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही पहली फिल्म, हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं…

Shikhar Dhawan: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में हैं। इस बीच खबर है कि शिखर धवन क्रिकेट के अलावा अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाएंगे। वह बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें […]

Shikhar Dhawan: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में हैं। इस बीच खबर है कि शिखर धवन क्रिकेट के अलावा अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाएंगे। वह बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अभी पढ़ें T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को मिली गुड न्यूज, इस दिन टीम में शामिल होंगे तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

शिखर धवन के बॉलीवुड डेब्यू का खुलासा हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किया है। आपको बता दें कि शिखर धवन सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर कर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह रील्स बनाने में एक्सपर्ट हैं।

---विज्ञापन---

‘डबल एक्सएल’ को लेकर शिखर धवन ने क्या कहा?

शिखर धवन ने हाल में इस फिल्म को लेकर मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपना अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि ‘फिल्म की कहानी ने उनपर गहरी छाप छोड़ी है। यह मूवी भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई है।

कब आएगी शिखर धवन की फिल्म

‘डबल एक्सएल’ 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाती है। एक महिला उत्तर प्रदेश से है, तो दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली की रहने वाली है। दोनों एक ऐसे समाज से हैं, जहां अक्सर एक महिला की सुंदरता या आकर्षण के लिए उसके साइज को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs SA: बोलो तारा रा रा, शिखर धवन की कप्तानी में जमकर नाची टीम इंडिया, देखें वीडियो

क्या है फिल्म की कहानी

‘डबल एक्सएल’ फिल्म प्लस-साइज की दो महिलाओं की कहानी है। वह अपने सपने को पूरे करने के लिए कैसे प्रयास करती है, इस फिल्म में वही दिखाया गया है। ‘डबल एक्सएल’ के निर्देशक सतराम रमानी हैं। यह फिल्म ज्यादा वजन वाली महिलाओं के बारे में बताने वाली है। शिखर धवन इसमें बतौर मुख्य अभिनेता नजर नहीं आएंगे। उनका कैमियो इस फिल्म में है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 11, 2022 06:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola