T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को मिली गुड न्यूज, इस दिन टीम में शामिल होंगे तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी

shaheen afridi

shaheen afridi

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को अच्छी खबर मिल गई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी शनिवार 15 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में शेड्यूल के अनुसार नेशनल टीम में शामिल होंगे। इस खबर की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि पीसीबी की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी की देखरेख में इस स्टार खिलाड़ी का रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम कराने के बाद यह फैसला लिया गया है। वह इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ 17 और 19 अक्टूबर के अभ्यास मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसके दौरान टीम प्रबंधन उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए बेहद उत्साहित 

अफरीदी ने कहा- मैं टी 20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में फिर से शामिल होने और अभियान में अपनी भूमिका निभाने की संभावना से बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए खेल और जिस टीम से मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, उससे दूर रहना एक कठिन दौर रहा है। अफरीदी ने कहा कि वह पिछले 10 दिनों से पूरे रन-अप और गति के साथ छह से आठ ओवरों में बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैंने नेट्स में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का आनंद लिया है। अब मैं टीम में रहने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

विज्ञापन

चुनौतीपूर्ण रीहैब रहा है, लेकिन आनंद लिया

शाहीन ने आगे कहा- “यह एक कठोर और चुनौतीपूर्ण रीहैब रहा है, लेकिन मैंने इसका पूरा आनंद लिया है। सच कहूं तो मैं पहले से कहीं ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं। अब मैं प्लेइंग किट पहनने का इंतजार नहीं कर सकता।” इस बीच सलामी बल्लेबाज फखर जमान अफरीदी और नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के कोच उमर राशिद के साथ ब्रिस्बेन भी जाएंगे। फखर टी 20 विश्व कप के लिए तीन ट्रैवलिंग रिजर्व में से एक हैं।

विज्ञापन

फखर पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और टीम डॉक्टर डॉ नजीबुल्लाह सूमरो की देखरेख में अपना रीहैब पूरा करेंगे, जिसके बाद जरूरत पड़ने पर उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ