IND vs SA: बोलो तारा रा रा, शिखर धवन की कप्तानी में जमकर नाची टीम इंडिया, देखें वीडियो

ind vs sa shikhar dhawan

ind vs sa shikhar dhawan

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम महज 99 रन पर आउट हो गई। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में 7 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से सफलता हासिल की। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के जश्न का वीडियो वायरल 

धवन ने इस जश्न का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह और टीम के अन्य खिलाड़ी बोलो तारा रा रा पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही गाना शुरू होता है, डांस के लिए तैयार टीम इंडिया के खिलाड़ी एक्शन में आते हैं और एनर्जी से लबरेज हो जाते हैं। पीछे से तौलिया फेंकी जाती हैं और सब इस डांस में मदमस्त हो जाते हैं। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन समेत सभी खिलाड़ी जमकर कदम थिरकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। धवन ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन दिया- जीत के बोलो तारा रा रा।

विज्ञापन

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी 

तीसरे वनडे में टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4.1 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं शाहबाज अहमद ने 7 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट निकाले।

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 और मोहम्मद सिराज ने 5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। सिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ