Virat Kohli: एशिया कप से पहले कोहली के भविष्य पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, जानें

Shahid Afridi big statement on Kohli future

Shahid Afridi big statement on Kohli future

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 से विराट कोहली टीम इंडिया में लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने जा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप रहे विराट एक बार फिर लय पकड़ना चाहेंगे और आलोचकों को अपने प्रदर्शन के करारा जवाब देने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वह तैयारियों में भी जुटे हैं।

विज्ञापन

27 अगस्त से होने वाले एशिया कप में पूर्व भारतीय कप्तान की वापसी के साथ ही एक बार फिर से उनकी खराब फॉर्म के चर्चे भी शुरू हो गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और शानदार आलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल, अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक Q & A सेशन किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान एक फैन ने विराट को लेकर सवाल किया और पूछा कि ‘विराट कोहली के भविष्य के बारे में आप क्या कहेंगे?’ अफरीदी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘यह अब उसके ही हाथ में है।’

विज्ञापन

एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक लगाए अब 1000 से ज्यादा दिन का समय हो गया है। इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक पर गए कोहली अब एशिया कप से टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे। ऐसे में विराट से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

एशिया कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है

एशिया कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। इस टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला खूब आग उगलता है। वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 16 मैच खेले हैं और लगभग 64 की धमाकेदार औसत से कुल 766 रन बनाए हैं। 14 पारियों में वह 3 शतक और दो अर्धशतक भी ठोक चुके हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ