Neeraj Chopra लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे या नहीं? AFI चीफ ने दिया ये जवाब
Edited By Bhoopendra Rai

Neeraj Chopra
Edited By Bhoopendra Rai

Neeraj Chopra
Lausanne Diamond League: चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर रहने वाले भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह 26 अगस्त को शुरू हो रहे लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।
अभी पढ़ें – IND vs ZIM: तीसरे वनडे में केएल राहुल करेंगे टीम में बदलाव! इन 2 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत…
भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का नाम 26 अगस्त से होने वाले टूर्नामेंट के प्रतियोगियों की सूची में है। नीरज चोपड़ा की वापसी के सवाल पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने बड़ा बयान दिया है।
आदिले सुमरिवाला ने कहा कि चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से नाम वापिस लेने वाले ओलंपिक चैंपियन भाला-फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ‘मेडिकल आधार पर फिट ’ होने पर ही 26 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा ले सकेंगे।
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को अमेरिका के यूजीन में पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान ग्रोइन में खिंचाव आ गया था। उन्होंने वहां सिल्वर मेडल हासिल किया था। इस इवेंट के फाइनल मुकाबले में वह अपनी जांघ पर पट्टी बांधे नजर आए थे। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन इंजरी का पता लगा, लिहाजा उन्हें उन्हें 3 सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: