IND vs ZIM: तीसरे वनडे में केएल राहुल करेंगे टीम में बदलाव! इन 2 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत...
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ZIM 3rd ODI Live
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs ZIM 3rd ODI Live
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जाना है। दोपहर 12.45 मिनट से मुकाबला लाइव प्रसारित होगा। टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 65 मुकाबले खेले हैं और उन्हें 53 मैच में जीत मिली है।
टीम इंडिया ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच में मेजबान टीम के खिलाफ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। यही वजह है कि सीरीज पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम तीसरे मैच में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। आज के मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड, आवेश खान, शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है।
Hello and welcome to the third and final ODI against Zimbabwe. #ZIMvIND pic.twitter.com/cIJ9QhrYe4
— BCCI (@BCCI) August 22, 2022
आज के मुकाबले में तेंज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी। वहीं स्पिन का जिम्मा कुलदीप यादव और शाहबाज अहमद संभालते नजर आ सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: