Saudi Pro League: हार पर बुरी तरह भड़क गए रोनाल्डो, बोतलों में मारी लात, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

saudi pro league al ittihad vs al nassr cristiano ronaldo
Edited By Pushpendra Sharma

saudi pro league al ittihad vs al nassr cristiano ronaldo
नई दिल्ली: पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों सऊदी अरब फुटबॉल क्लब अल-नासर के साथ खेल रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में फुटबॉलर ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए फैंस को एंटरटेन किया है, लेकिन लीग में उनकी पहली हार के बाद मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद किसी दर्शक ने नहीं की होगी।
सउदी प्रो लीग के तहत अल इत्तिहाद और अल नासर के बीच खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो की टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अल नासर को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, 79वें मिनट तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही, लेकिन 80वें मिनट में अल इत्तिहाद के खिलाड़ी रोमारिन्हो ने गोल कर मैच का रुख बदल दिया। आखिरकार रोनाल्डो की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। जब मैच खत्म हुआ तो रोनाल्डो इस हार से बुरी तरह भड़क गए। जब वे मैदान से लौटने लगे तो पानी की बोतलों को लात मारकर अपना गुस्सा जाहिर किया। रोनाल्डो का चेहरा गुस्से से लाल नजर आया। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
— Out Of Context Football (@nocontextfooty) March 9, 2023
हालांकि यह पहली बार नहीं था जब रोनाल्डो ने आपा खोया हो। वे इससे पहले भी कई बार अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए हैं। रोनाल्डो को कई बार फैंस से भी कई बार बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच तुलना करते हुए एक युवा फैन चिल्लाया कि लियोनल मेसी उनसे बेहतर हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: