Sania Mirza Divorce: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर अक्सर अफवाह सामने आती है कि उनका अपने पति शोएब मलिक से तलाक हो गया है और दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा की शादी में सानिया मिर्जा के अकेले शामिल होने पर भी फैंस के बीच अफवाह फैल उठी की उनका तलाक हो गया है। इस कड़ी में सानिया मिर्जा की गुप्त पोस्ट ने एक बार फिर से तलाक की अफवाह को जन्म दे दिया है।
‘अगर मैं चुप हूं, तो मेरा काम हो गया’- सानिया
सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने तलाक की अफवाहों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था। सानिया ने पोस्ट में लिखा था कि अगर मैं संवाद कर रही हूं, तो मुझे परवाह है। अगर मैं चुप हूं, तो मेरा काम हो गया। इस पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि सानिया अपने पति शोएब मलिक से तलाक की अफवाहों पर जवाब दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया और शोएब अलग-अलग रह रहे हैं और अपने बेटे इजहान का साथ मिलकर पालन-पोषण कर रहे हैं। अफवाहों के बावजूद, दोनों में से किसी ने भी अपने कथित अलगाव की पुष्टि नहीं की है। फैंस दोनों की प्रतिक्रिया के इंतजार में है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: बाबर आजम पर गंभीर का बड़ा बयान, बोले- आंकड़ों से कुछ नहीं होता, जीत कर दिखाओ
परिणीति की शादी में अकेली पहुंचीं थीं सानिया
फैंस उनके रिश्ते के बारे में सुराग पाने के लिए उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और इससे उनके तलाक की अफवाहों को और हवा मिल गई है। बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिर साल 2018 में उन्हें एक बेटा हुआ। इस बीच, सानिया को हाल ही में उदयपुर में अपनी अच्छी दोस्त परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होते देखा गया। वह पति शोएब के बिना शादी में अकेली नजर आईं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines