Australia Open 2023: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को अपने करियर का आखिरी ग्रेंड स्लैम मैच खेला। ये मैच ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेला गया। इसके मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सानिया मिर्जा अपने पार्टनर बोपन्ना के साथ उतरी हालांकि इन दोनों को हार का सामना करना पड़ा। सानिया का ये आखिरी मैच था ऐसे में उन्हें हारने के बाद काफी निराशा हुई। मैच के बाद वे इमोशनल हो गई और उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया।
Australian Open Final: मैच का लेखा जोखा
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी फाइनल मैच में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी से भिड़ी। इस मैच में भारतीय जोड़ी को 6-7, 2-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में देसिरा क्रॉजिक और नील स्कूपस्की को 7-6(5), 6-7(5) और 10-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इमोशनल हुई सानिया मिर्जा, कही ये बात
वहीं अपने करियर का आखिरी ग्रेंड स्लैम खेलने के बाद सानिया मिर्जा इमोशनल हो गई। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे और हर कोई उन्हें देखकर दुखी हो रहा था। दबी हुई आवाज में उन्होंने कहा कि-‘ मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न में ही शुरू हुआ।’ इतना कहते ही वह रो पड़ीं।
किसी तरह खुद को संभालने के बाद सानिया ने आगे कहा,’साल 2005 में मैंने तीसरे राउंड में सेरेना विलियम्स के सामने जब खेलना शुरू किया तो मैं 18 साल की थी। मेरी उम्र के लिए वह काफी डरावना था लेकिन मैं बार-बार यहां आई और कुछ टूर्नामेंट भी जीती। अपना करियर समाप्त करने के लिए मुझे इससे शानदार जगह नहीं मिल सकती थी।’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines