'खूबसूरत...' सानिया मिर्जा की लेटेस्ट फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस, देखें तस्वीरें

Sania Mirza Latest Photos

Sania Mirza Latest Photos

विज्ञापन

Sania Mirza Latest Photos: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वरों में उन्होंने यलो कलर का सूट पहन रखा है। उनकी पोस्ट पर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान की पूर्व पत्नी फरयाल मखदूम ने कमेंट किया है। उन्होंने सानिया मिर्जा को ‘खूबसूरत’ महिला करार दिया।

सानिया मिर्जा के इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने फोटोशूट और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लेती हैं।

Advertisment

बता दें कि शोएब मलिक ने अप्रैल 2010 में सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी। कपल के घर 30 अक्टूबर, 2018 को किलकारी गूंजी। उन्होंने अपने पहले बच्चे इजहान का स्वागत किया।

विज्ञापन

हालांकि कई रिपोर्ट्स में सामने आया था कि वे जल्द ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि इस कपल ने अपने वर्तमान रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

सानिया मिर्जा के करियर की बात करें तो उन्हें महान महिला टेनिस खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने से पहले 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन महिला युगल खिताब जीते थे। इसके अलावा उन्होंने 2009, 2012 और 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन महिला मिश्रित युगल खिताब भी जीते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ