नई दिल्ली: साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम इस मुकाबले में शुरू से ही हावी रही। उसने पाकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री मैच के हीरो रहे। उन्होंने 10वें मिनट में पहला गोल कर टीम इंडिया का खाता खोला। उसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में ही पेनल्टी गोल दाग मैच पर पकड़ बना ली। पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।
एक भी गोल नहीं कर सकी पाकिस्तान की टीम
इसके बाद पाकिस्तान की टीम गोल के लिए जद्दोजहद करती रही, लेकिन वे भारतीय डिफेंस का तोड़ नहीं निकाल पाए। इसके बाद 74वें मिनट में एक बार फिर छेत्री ने अपना जलवा दिखाया और पेनल्टी गोल कर हैट्रिक जमा दी। भारतीय टीम अब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बना चुकी थी।
इतने में 81वें मिनट में उदांता सिंह ने एक और गोल दाग पाकिस्तान टीम के परखच्चे उड़ा दिए। भारतीय टीम का जलवा इस कदर हावी रहा कि पाकिस्तान की टीम अंत तक एक भी गोल नहीं कर सकी। मैच के बीच में जमकर बारिश हुई तो एक विवाद भी सामने आया। भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तकरार भी देखी गई।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines