हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

SAFF Championship 2023 Final: खिताबी मुकाबले में भारत के सामने होगी कुवैत की चुनौती, घर बैठे ऐसे देखें लाइव

विज्ञापन

SAFF Championship 2023 Final: सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में मंगलवार को भारत के सामने कुवैत की चुनौती होगी। अगर भारत इस मैच को जीत जाती है तो वह 9वां खिताब अपने नाम कर लेगी। मैच का आयोजन बेंगलुरू के कांतिरवा स्टेडियम में किया जाएगा। इसे घर बैठे आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।

पेनल्टी शुटआउट में जीती भारत

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में लेबनान की मजबूत टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सीडर्स के खिलाफ 120 मिनट के कठिन संघर्ष के बाद, गुरप्रीत सिंह संधू की गोलकीपिंग के चलते भारत पेनल्टी शूटआउट में 2-4 से विजयी हुआ। अनुभवी गोलकीपर ने शूटआउट में हसन माटौक को असफल कर दिया जबकि खलील बदर ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

और पढ़िए –  हेडिंग्ले में जमकर चलता है जो रूट का बल्ला, देखें बेहतरीन रिकॉर्ड्स

टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होगी भारत और कुवैत

यह टूर्नामेंट में दूसरा मौका होगा जब भारत और कुवैत आपस में टकराएंगी। इससे पहले ग्रुप में मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर छूटा था। भारत को यह ड्रॉ अंतिम क्षणों में अनवर अली के आत्मघाती गोल के कारण खेलना पड़ा था।

भारतीय कोच स्टिमैक बैन के चलते बाहर

बता दें कि इस मैच में भी भारत के कोच स्टिमैक भाग नहीं ले पाएंगे। इगोर स्टिमैक को 27 जून को कुवैत के खिलाफ भारत के आखिरी गेम के दौरान लाल कार्ड मिलने के बाद दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ ने दो मैचों का प्रतिबंध और 500 डॉलर का जुर्माना लगाया है। ऐसे में फाइनल में टीम उन्हें मिस करेगी। अब भारत की सारी जिम्मेदारी कप्तान सुनील छेत्री के कंधों पर होगी।

SAFF Championship Final Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और कुवैत के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को मोबाइल पर फैन कोड एप पर देखा जा सकता है।

और पढ़िए – जॉनी बेयरस्टो का रन आउट सही या फिर गलत? मोहम्मद कैफ ने दिया सटीक जवाब

SAFF Championship Final Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत और कुवैत के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को टीवी पर डीडी भारती चैनल पर देखा जा सकता है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें