SAFF Championship 2023: सैफ चैंपियनशिप में लेबनान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी कर रही भारतीय फुटबॉल टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के कोच इगोर स्टिमैक को 27 जून को कुवैत के खिलाफ भारत के आखिरी गेम के दौरान लाल कार्ड मिलने के बाद दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ ने दो मैचों का प्रतिबंध और 500 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
इस जुर्माने के बाद भारतीय टीम के कोच 1 जुलाई को खेले जाने वाले सेमीफाइनल के मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। अगर भारतीय टीम इसे जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर लेती है तो 4 जुलाई को होने वाले खिताबी मैच में भी टीम को उनकी कमी खलेगी।
मैच में खराब व्यवहार के चलते मिला जुर्माना
कुवैत खेल के दौरान अधिकारियों के खिलाफ उनके व्यवहार के लिए क्रोएशियाई कोच को दो पीले कार्ड मिले और उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया। पिच से बाहर निकलते समय उन्हें अधिकारियों के साथ बहस करते देखा गया। SAFF के महासचिव अनवारुल हक ने शुक्रवार को स्टिमैक पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया और खुलासा किया कि अनुशासनात्मक समिति ने उनके व्यवहार को बहुत आक्रामक पाया।
पाकिस्तान के खिलाफ भी मिला था रेड कॉर्ड
SAFF कप 2023 के 14वें संस्करण में अपनी हरकतों के लिए स्टिमैक को भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने एक पाकिस्तानी फुटबॉलर को भारत के शुरुआती गेम में थ्रो-इन लेने से रोका और सीधे लाल कार्ड प्राप्त किया। इसके चलते उन्हें नेपाल के खिलाफ मैच में भी बाहर ही बैठना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सीधे कुवैत के खिलाफ वापसी की लेकिन वहां पर भी व्यवहार के चलते कोच को एक और रेड कॉर्ड मिल गया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines