नई दिल्ली: दुनियाभर में एक से एक बल्लेबाज और गेंदबाज हुए हैं और जब मुकाबला दो दिग्गज टीमों के खिलाड़ियों बीच हो तो इसका रोमांच अलग ही हो जाता है। ऐसा ही नजारा इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सामने आ रहा है। शनिवार को इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। नमन ओझा ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन भारतीय दिग्गज और इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर इस मुकाबले में डक पर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – ISL 2022: 7 अक्टूबर से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, यहां देखें पूरा शेड्यूल
स्टंप उड़ाते हुए निकल गई गेंद
49 साल के सचिन तेंदुलकर को 40 साल के नुवान कुलसेकरा की तूफानी ऑफ कटर ने आउट किया। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर नुवान ने सचिन को निशाना बनाया। नुवान ओवर द विकेट दौड़ते हुए आए और जैसे ही उन्होंने ऑफ कटर बॉल डाली ये टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई।
ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि सचिन इससे पहले संभलने की भी कोशिश कर पाते, उनका ऑफ स्टंप उड़कर दूर जा गिरा। नुवान की ये गेंद देख सचिन दंग रह गए। नुवान ने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने सुरेश रैना को 4 और युवराज सिंह को 19 रनों पर आउट किया। हालांकि वे ओपनर नमन ओझा को आउट नहीं कर सके। नमन ने 71 गेंदों में 108 रनों की तूफानी पारी खेली।
अभी पढ़ें –
श्रीलंका के लिए खेले 58 टी 20
नुवान के करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 21 टेस्ट, 184 वनडे और 58 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले। टी 20 के 58 मैचों में उन्होंने 66, वनडे के 184 मैचों में 199 और टेस्ट के 21 मैचों में 48 विकेट चटकाए। हालांकि अब ये गेंदबाज दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ मंच साझा करता नजर आता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines