Mahmudullah Century SA vs BAN: किसी खिलाड़ी का पैशन ही उसे नए मुकाम तक लेकर जाता है। बांग्लादेश के 37 साल के बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने एक बार फिर साबित किया है कि खेल में हार-जीत से ज्यादा जुनून मायने रखता है। साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में भले ही महमुदुल्लाह टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल जीत लिए।
छह साल बाद ठोका शतक
साउथ अफ्रीका के 383 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महमुदुल्लाह ने शानदार पारी खेली। वह उस वक्त मैदान में आए जब टीम के 4 विकेट महज 42 रन पर गिर चुके थे। महमुदुल्लाह के सामने लक्ष्य बड़ा था, लेकिन वे लड़ते रहे और आखिरकार 6 साल बाद उन्होंने बड़ा धमाका कर दिखाया। महमुदुल्लाह ने 6 साल बाद वनडे क्रिकेट में सेंचुरी जमाई। खास बात यह है कि ये उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा। इसमें से तीन उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में जड़े हैं। उन्होंने कुल 111 गेंदों में 11 चौके-4 छक्के ठोक 111 रन जड़े। वह 46 वें ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे।
दूसरे छोर से विकेट गिरने और लगातार बड़े होते जा रहे लक्ष्य के बावजूद वे डटे रहे। फिर वे इस ओवर की चौथी बॉल पर आउट हो गए। गेराल्ड कोएट्जी ने उन्हें मार्को जैनसन के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। वे 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद मुस्तफिजुर रहमान भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की पूरी टीम 233 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 149 रन से शानदार जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें: SA Vs BAN: ‘गर्व है तुम पर,’ क्विंटन डी कॉक की सेंचुरी ने बीवी को कर दिया खुश, कभी चीयरलीडर बनकर करती थीं सेलिब्रेट
एशिया कप से भी किया गया था बाहर
महमुदुल्लाह आखिरी बार मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लौटे। जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुरुआत में उन्हें मार्च-अप्रैल में घरेलू मैदान पर आयरलैंड श्रृंखला के लिए आराम दिया गया था, मई में चेम्सफोर्ड में उसी विपक्ष के खिलाफ श्रृंखला के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों और एशिया कप के लिए भी बाहर रखा गया था। अब महमुदुल्लाह ने वर्ल्ड कप में शानदार शतक ठोक अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines