Ronaldo vs Messi: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोप छोड़ दिया है। दिग्गज फुटबॉलर ने फीफा वर्ल्ड के बाद सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के साथ करार किया है। ये करार फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा करार है। उन्होंने 200 मिलियन यूरो का डील साइन किया है। 37 साल के रोनाल्डो ने 2025 तक के लिए अल नस्र के साथ करार किया है।
सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के लिए खेलेंगे रोनाल्डो
रोनाल्डो का ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन के साथ एक विवादास्पद साक्षात्कार के कारण मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो गया, इस इंटरव्यू में उन्होंने क्लब के स्ट्रक्चर और प्रबंधक एरिक टेन हैग की आलोचना की थी। इस स्थानांतरण के साथ ही यूरोप में रोनाल्डो की यात्रा का एक दुखद अंत हुआ। अब वो यूईएफए चैंपियंस लीग में शायद ही खेलते दिखें। इस बीच रोनाल्डो के सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी लियोनल मेसी पीसीजी से खेल रहे हैं।
और पढ़िए – फुटबॉल मैच में रेसलिंग ! पिच पर लड़ पड़े प्लेयर्स, रेफरी ने रेड कार्ड दिखा मैदान से किया बाहर
आमाने-सामने होंगे रोनाल्डो-मेसी
लेकिन ऐसा लग रहा है कि 2022 विश्व कप विजेता का सामना रोनाल्डो से होगा। मध्य सत्र के दौरे के हिस्से के रूप में, पीएसजी 19 जनवरी को अल-हिलाल और अल नासर के खिलाड़ियों से बनी सऊदी ऑल-स्टार XI का सामना करेगी। पीएसजी टीम 19 जनवरी को अल नस्र और अल हिलाल के मिश्रित-11 के साथ फ्रेंडली मैच खेल सकती है। मेसी पीएसजी से खेलते हैं। वहीं, रोनाल्डो ने शनिवार को ही अल नस्र क्लब जॉइन किया है। ऐसे में वह इस मिश्रित-11 का हिस्सा बन सकते हैं।
फैंस के लिए ये दिन यादगार बन सकता है। दोनों ग्रेट को फुटबॉल के चाहने वाले खेलते देखना चाहते हैं। सऊदी अरब के क्लब अल नस्र के साथ जुड़ने के बाद रोनाल्डो ने अभी एक भी मैच नहीं खेला है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines