हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रोहित-विराट कर रहे थे बात तभी बीच में आ गए चहल, हो गई 'पिटाई', देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को शनिवार को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के बल्लेबाजी फ्लाप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया केवल 181 रन बना पाई। जवाब में वेस्टइंडीज ने मैच को आसानी से जीत लिया। सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है। आखिरी मैच निर्णायक मैच होगा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को दूसरे वनडे मैच से आराम दिया गया था। दूसरे वनडे में विराट-रोहित की जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने ली। कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की। मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा डकऑउट में बैठे हुए थे। उनके साथ चहल और जयदेव उनादकट भी थे। कोहली और रोहित बात कर रहे थे तभी बीच में चहल कूद पड़े। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने चहल की पिटाई कर दी। रोहति मजाक में चहल को मार रहे थे। चहल को पिटता देखे कोहली और उनादकट हंसने लगे।

https://twitter.com/SPORTYVISHAL/status/1685650868618887169?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685650868618887169%7Ctwgr%5E2d64bc6c3722b4851e44c0b3ae72630103858028%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-rohit-sharma-ignores-kohli-during-2nd-wi-odi-india-skipper-caught-bullying-yuzvendra-chahal-virat-reaction-is-gold-101690765742131.html

यह देखना अभी बाकी है कि कोहली और रोहित तीसरे और अंतिम वनडे के लिए वापस आएंगे या नहीं? भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिया कि टीम अंतिम मैच में भी प्रयोग जारी रखेगी और नजर मौजूदा सीरीज से ज्यादा बड़ी तस्वीर पर है. राहुल द्रविड़ ने कहा कि मुझे लगता है कि हम हमेशा बड़ी तस्वीर देखेंगे। इस चरण में एशिया कप और विश्व कप आने वाले हैं, और हमें चोटें लगी हैं, हमें बड़ी तस्वीर पर गौर करना होगा। हमें इस तरह की चीजों को देखना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें