Rohit Sharma: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कोरोना ने जद में ले लिया है। शमी के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम इंडिया में जगह मिली है। शमी की जगह उमेश यादव को ही क्यों टीम में शामिल किया गया है, इस पूरे मामले पर कप्तान रोहित शर्मा ने खुलकर प्रतिक्रिया दी।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: मैच से पहले विराट कोहली और सूर्या ने की खास तैयारी, वीडियो हो रहा वायरल
कई प्लेयर चोटिल तो कुछ बीमार हैं- रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘हमारे पास कुछ विकल्प थे, लेकिन उनमें से कई प्रसिद्ध कृष्णा की तरह घायल हैं। मोहम्मद सिराज काउंटी खेल रहे हैं और हम नहीं चाहते कि वह शायद एक या दो गेम खेलने के लिए इतना लंबा सफर तय करके यहां पहुंचे। यह उचित नहीं होगा।
‘शमी का सीरीज से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण’
रोहित शर्मा ने कहा कि जाहिर है, शमी का सीरीज से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है, आवेश खान एशिया कप में काफी बीमार थे और उन्हें ठीक होने के लिए कुछ समय चाहिए। फिटनेस के नजरिए से, उन्हें कुछ समय चाहिए और अपनी फिटनेस को फिर से बनाना होगा। इन सभी बातों पर विचार किया गया है। उमेश, शमी जैसे खिलाड़ी जो लंबे समय से गेंदबाजी कर रहे हैं, उनमें से किसी के नाम पर भी विचार करने की जरूरत नहीं है।’
उमेश ने आईपीएल में कैसी गेंदबाजी की- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने आगे कहा, ‘शमी और यादव जैसे खिलाड़ियों ने जिस भी फॉर्मेट में खेला है, उन्होंने खुद को खिलाड़ी के रूप में साबित किया है। अगर वे फिट हैं और ठीक हैं, तो उन्हें टीम में वापस बुलाया जाएगा। हमें उनके फॉर्म को देखने की जरूरत नहीं है, हमने देखा कि उमेश ने आईपीएल में कैसी गेंदबाजी की’।
अभी पढ़ें – छा गया पहलवान! बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, इस मामले में बने देश के नंबर 1 रेसलर
उमेश यादव को क्यों किया गया टीम में शामिल?
उमेश यादव के चयन को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि ‘उन्होंने वास्तव में आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की, वह गेंद को स्विंग करते हैं, तेज गेंदबाजी करते हैं. यह सोचना सच में बहुत आसान था, यह हमारे लिए ज्यादा चर्चा का विषय नहीं था। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने बहुत सारे खिलाड़ियों को आजमाया है। हम अपनी विचार प्रक्रिया और हम कैसे आगे बढ़ना चाहते हैं, इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं’।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines