IND vs WI: शनिवार को खेले गए चौथे टी 20 मैच में टीम इंडिया ने 59 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज एकतरफा अंदाज में जीत ली है। सीरीज जीतने से कप्तान रोहित शर्मा गदगद हैं। उन्होंने मैच के बाद शानदार गेंदबाजी करने वाले आवेश खान की तारीफ में कसीदे पढ़े।
https://twitter.com/SportyVishal/status/1555970987811815426?s=20&t=80KZX4ca30Z6V3C3auTf3g
वेस्टइंडीज के खिलाफ चोथा टी 20 मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा था कि हमने बेहतरीन खेल खेलास हालात आसान नहीं थे, लेकिन हमें अच्छा स्कोर मिला। हमने कैसे बल्लेबाजी की इस पर काफी विचार किया गया और यह देखकर अच्छा लगा।
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि ‘हम सीरीज जीतने के प्रबल दावेदार थे। पिच काफी धीमी थी जिसका हमारे गेंदबाजों ने फायदा उठाया। मुझे लगा कि 190 अच्छा स्कोर है, लेकिन वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी से कोई भी स्कोर अच्छा नहीं है’।
रोहित शर्मा ने इस प्लेयर्स की तारीफ की
मैच में 59 रनों से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘हम आवेश (Avesh Khan) की प्रतिभा को समझते हैं। किसी के भी एक या दो मैच खराब जा सकते हैं, लेकिन हम उसके कौशल को ध्यान में रखना चाहते हैं। हम लड़कों को पर्याप्त मैच देना चाहते हैं। उन्होंने परिस्थितियों और अपनी हाइट का वास्तव में अच्छा इस्तेमाल किया, जो देखने में बहुत अच्छा था।’
मैच के हीरो रहे आवेश खान
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में भारत की जीत के हीरे आवेश खान रहे। आवेश ने 4 ओवर के कोटे में महज 17 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। आवेश को उनकी लाजवाब गेंदबाजी के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
बल्लेबाजों के लिए कही ये बात
रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों की तारीफ कही। उन्होंने कहा कि हमने जीत हासिल करने के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। बल्लेबाज वास्तव में स्मार्ट थे और गेंदबाजों ने विकेट हासिल करने के लिए जोड़ियों में गेंदबाजी की। इसने उनके स्कोरिंग पर ब्रेक लगा दिया।
मैच का हाल
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज 19।1 ओवर में 132 ही बना सकी। भारत की तरफ से आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बश्निोई ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह 12 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे। इस तरह टीम इंडिया ने 59 रनों से जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines