रोहित शर्मा ने पंत को दिया 'धोखा', बैटिंग के लिए पहनने जा रहे थे ग्लव्स तभी...देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के सुपर-4 के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को हार मिली है। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद एशिया कप के फाइनल में जाने का रास्ता भारत के लिए लगभग बंद हो गया है। अब कोई चमतकार ही भारत को फाइनल में पहुंचा सकता है। कल के मुकाबले में ऋषभ पंत के साथ धोखा हो गया। बुधवार को मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने उनका दिल तोड़ दिया।
रोहित ने तोड़ा दिल
रोहित शर्मा के फैसले से पंत हैरान रह गए। दरअसल भारत की पारी चल रही थी। 12.2 ओवर बाद रोहित शर्मा आउट हो गए। उस समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 110 रन था। पंत डगआउट में बैठे हुए थे और रोहित के आउट होते ही मैदान पर जाने की तैयारी करने लगे। तभी उनके पास खड़े हार्दिक पंड्या को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आने का इशारा किया गया। इसपर हार्दिक ने पूछा मुझे आना है और तैयारी करने लगे। हैरान पंत को कुछ समझ नहीं आया। पंत चुपचाप कुर्सी पर बैठ गए।
https://twitter.com/AdityaJinde7/status/1567218265713438720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1567218265713438720%7Ctwgr%5E6f7463cecba6e857d52ad62fbebb127faa7ca1a7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fasia-cup-rishabh-pant-stunned-utter-confusion-reigns-after-hardik-pandya-asked-to-bat-ahead-of-him-vs-sri-lanka-au115-1440978.html
अब दरवाजे बिलकुल बंद
लंका खिलाफ दोनों ने कुछ खास नहीं किया। जब तेजी से रन बनाने की बारी आई तो दोनों कैच देकर चल पड़े। पंड्या ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए। वहीं पंत भी केवल 17 ही रन बना सके। श्रीलंका से हारने के बाद टीम इंडिया का सफर लगभग खत्म हो गया है। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 173 का स्कोर बनाया, कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। लंका कमाल की बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बीच में चहल और अश्विन ने मैच पलटने की कोशिश की लेकिन अंत में श्रीलंका ने बाजी मार ली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: