नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। नमन ओझा इंडिया लीजेंड्स की जीत के हीरो रहे। उन्होंने फाइनल में 108 रन की नाबाद पारी खेली। शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया।
नमन ओझा ने खेली शतकीय पारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नमन ओझा के शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सीजन में भी फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुआ था, जिसमें इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।
फाइनल में नहीं चला सचिन का बल्ला
सचिन तेंदुलकर ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन वह खुद पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। सचिन बोल्ड हो गए। सुरेश रैना 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विनय कुमार ने नमन ओझा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। विनय ताबड़तोड़ 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 21 गेंद में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके बाद युवराज सिंह ने 13 गेंद में 19 रन की पारी खेली।
टागरेट के सामने बिखर गई दिलशान की टीम
श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 196 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सनथ जयसूर्या और दिलशान मुनावीरा के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान तिलकरत्ने दिलशान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम में जरूर ईशान जयरत्ने ने 22 गेंद में 51 रन की तूफानी पारी खेलकर श्रीलंका को जिताने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines