Road Safety World Series 2022: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान ने मचा दी तबाही

road safety world series 2022 sachin tendulkar stuart binny suresh raina

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शनिवार को एक बार फिर मैदान में नजर आए। शनिवार को कानपुर में शुरू हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के तहत सचिन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स का मुकाबला साउथ अफ्रीका लीजेंड्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की ओर से नमन ओझा और सचिन तेंदुलकर ने ओपनिंग की। हालांकि तेंदुलकर 15 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने दो चौके जमाए। वहीं नमन ओझा ने 18 गेंदों में 4 चौके ठोक 21 रन बनाए।

विज्ञापन

42 गेंदों में ठोके 82 रन

सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा के आउट होने के बाद मैदान पर आए सुरेश रैना और स्टुअर्ट बिन्नी ने तबाही मचा दी। सुरेश रैना ने 22 गेंदों में 33 रन ठोके। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जमाया। वहीं बिन्नी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर शानदार पचासा ठोका। उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की और 42 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के ठोक 195 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 82 रन ठोक डाले। बिन्नी ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मखाया एंटनी, गारनेथ क्रूजर और एडी जैसे गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हालांकि सिक्सर किंग युवराज सिंह का बल्ला नहीं चला। वह 8 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

यूसुफ पठान का कहर 

युवराज सिंह के आउट होने के बाद मैदान पर आए यूसुफ पठान ने जमकर तबाही मचाई। छठे नंबर पर उतरे पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वो नजारा पेश किया कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। उन्होंने 15 गेंदों में एक चौका और 4 छक्के ठोक 233 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 35 रन कूट डाले। रैना, बिन्नी और पठान की धमाकेदार पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन जड़ डाले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ