Rishabh Pant Recovery Update : भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब टीम में वापसी को लेकर तैयार दिख रहे हैं। इन दिनों ऋषभ पंत को क्रिकेट मैदान पर भी देखा जाने लगा है। ऋषभ अब पहले से काफी बेहतर दिखने लगे हैं। बीते दिनों ऋषभ पंत को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी देखा गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी करना नहीं चाहता है। जिसके लिए अब बीसीसीआई ने एक खास प्लान बनाया है।
रिकवरी पर विशेषज्ञों की राय के लिए विदेश जाएंगे पंत
क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की टीम में वापसी की खबरों के बीच अब बीसीसीआई ने अब पंत को रिकवरी पर विशेष परामर्श के लिए लंदन भेजने का फैसले किया है। क्योंकि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 से क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। पंत से पहले बीसीसीआई टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी लंदन भेज चुकी है। मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव भी चोट के चलते इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं।
ऋषभ पंत की वापसी पर सभी की नजर
कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम से बाहर चल रहे हैं। एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है ऋषभ पंत को क्रिकेट खेले। अब फैंस को लगातार पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार हो रहा है।
हालांकि पंत की टीम में वापसी को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में वे पंत को एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए देखेंगे। वहीं दूसरी तरफ पंत भी खुदको फिट रखने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी में जमकर वर्कआउट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines