Republic Day 2023: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 106 पद्म सम्मान दिए जाएंगे। जिसमें खेल की दुनिया से संबंधित 3 लोग हैं। इस सम्मान को विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए दिया जाता है। खेल जगत के तीन शख्सियत पद्मश्री से सम्मानित किए जाएंगे। दरअसल, आरडी शर्मा के अलावा पूर्व क्रिकेटर गुरचरण सिंह और के. शानाथोएबा को सम्मान के लिए चुना गया है।
कौन हैं गुरचरण सिंह?
गुरचरण सिंह का जन्म 25 मार्च 1935 को हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। उन्होंने 12 अंतरराष्ट्रीय और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया है। गुरचरण सिंह साल 1986 से 1987 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। उनके शिष्यों में कीर्ति आजाद, मनिंदर सिंह, विवेक राजदान, गुरशरण सिंह, अजय जडेजा, राहुल सांघवी और मुरली कार्तिक सरीखे क्रिकेटर शामिल हैं। कीर्ति आजाद मनिंदर सिंह और अजय जडेजा ने तो भारत के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप भी खेला।
और पढ़िए – ईशान किशन का Idol यह दिग्गज क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी जगह लेना चाहता…देखें video
कौन हैं आरडी शर्मा?
पद्म श्री अवार्ड के लिए आरडी शर्मा को चुना गया है। वह भारत के ट्रेडिशनल वॉरफेयर कलरीपायट्टु के कोच हैं। इसके अलावा वह केरल से तालुक्क रखते हैं। दरअसल, आरडी शर्मा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इस कला को बड़े स्तर पर जिंदा रखा है।
और पढ़िए – भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो
कौन हैं के। शानाथोएबा?
के. शानाथोएबा को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। के. शानाथोएबा थांग-ता के ट्रेनर हैं। थांग-ता एक मशहूर मणिपुरी मार्शल आर्ट्स है, जिसमें मुख्य रूप से तलवार और भालों का इस्तेमाल किया जाता है।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines