T20 World Cup: टी 20 वर्ल्ड कप के आगाज के लिए टीम इंडिया शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। हालांकि मेन इन ब्लू को जसप्रीत बुमराह के रूप में वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। वह चोट के चलते पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान ऑस्ट्रेलिया में एक हफ्ते के अंदर लिया जाएगा।
अभी पढ़ें – Aus vs WI: वॉर्नर की कलाइयों का पॉवर, मारा तीर की तरह सीधा छक्का, देखें वीडियो
बुमराह के पहले टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी घुटने की सर्जरी के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों दिग्गजों के बाहर होने पर टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।
बुमराह की गैरमौजूदगी में नए खिलाड़ी को तलाशने का मौका
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रवि शास्त्री के हवाले से कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इतना क्रिकेट खेला जा रहा है, और खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। बुमराह चोटिल हैं, लेकिन यह किसी और के लिए एक मौका है। चोट को लेकर आप कुछ नहीं कर सकते।”
विश्व कप जीतने के लिए हमारे पास पर्याप्त ताकत- रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे लगता है कि हमारे पास पर्याप्त स्ट्रेंथ है। हमारे पास एक अच्छी टीम है। मेरा हमेशा से मानना है कि अगर आप सेमीफाइनल में पहुंचते हैं, तो यह किसी का भी टूर्नामेंट हो सकता है। प्रयास अच्छी शुरुआत करने, सेमीफाइनल में पहुंचने और फिर आप सभी जानते हैं कि शायद विश्व कप जीतने के लिए आपके पास पर्याप्त ताकत है।
बुमराह-जडेजा का नहीं होना परेशानी का विषय
टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री कहते हैं कि बुमराह का नहीं होना, जडेजा का नहीं होना टीम के लिए परेशानी का विषय है, लेकिन यह एक नए चैंपियन को ढूढ़ने का मौका भी है’।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines