---विज्ञापन---

Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने बरपाया कहर, कप्तान के उड़ा दिए होश, चटका डाले इतने विकेट

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मंगलवार से शुरू हुए सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में सर्विसेज के ओपनर रवि चौहान और कप्तान रजत पालीवाल के होश उड़ा डाले। अर्जुन ने फेंकी आग उगलती […]

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे और गोवा की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मंगलवार से शुरू हुए सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में सर्विसेज के ओपनर रवि चौहान और कप्तान रजत पालीवाल के होश उड़ा डाले।

अर्जुन ने फेंकी आग उगलती गेंद

अर्जुन की आग उगलती गेंद पर रवि चौहान और रजत पालीवाल बुरी तरह बीट हुए और कम स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। अर्जुन ने रवि को 4 और रजत को 26 रन पर पवेलियन भेज दिया। अर्जुन ने पहली ईनिंग में कुल 13 ओवर फेंके और 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 3 मेडिन ओवर भी डाले।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –SA20, 2023: खतरनाक इनस्विंगर नहीं झेल पाए Jason Roy, गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, क्रीज पर ही गिर गया बैटर, देखें

विजय प्रभुदेसाई की शानदार गेंदबाजी

अर्जुन के साथ ही गोवा के गेंदबाज विजय प्रभुदेसाई ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। विजय ने 16.2 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सूर्य प्रभुदेसाई, लक्ष्य गर्ग, मोहित रेडकर और दर्शन मिसाल को एक-एक विकेट मिला। अर्जुन और विजय की घातक गेंदबाजी के चलते सर्विसेज की पूरी टीम 59.2 ओवर में 175 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

---विज्ञापन---

11 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर पिछले 11 मैचों में 17 विकेट चटका चुके हैं। इस ऑलराउंडर के नाम रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक भी दर्ज हो चुका है। अर्जुन की प्रतिभा देख आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को खुशी जरूर होगी। पिछले दो सीजन से टीम से जुड़े अर्जुन ने अब तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि वे इस बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।

और पढ़िए –IND vs NZ: टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड को झटका, स्टार खिलाड़ियों के बाद ये स्पिनर भी बाहर

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 17, 2023 08:06 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola