Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2023-24 जारी है और रविवार 11 फरवरी को इस टूर्नामेंट में कई हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिले। जिसमें से एक था केरल के लिए खेल रहे 37 वर्षीय जलज सक्सेना का प्रदर्शन। जलज काफी पुराने और अनुभवी राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाज हैं। जलज लंबे समय से सुर्खियों से दूर थे और ज्यादा चर्चा उनके नाम की नहीं होती थी। अब इस खिलाड़ी ने बंगाल के खिलाफ मुकाबले में एक पारी में 9 विकेट लेकर जलवा बिखेरा। जलज के अलावा जम्मू कश्मीर का एक सितारा भी चर्चा में रहा। उमरान मलिक जहां पुडुचेरी के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए, वहीं डेब्यू करते हुए वंशज शर्मा ने 10 विकेट ले डाले।
जलज सक्सेना का धमाल
पहले जलज सक्सेना की बात कर लेते हैं जिन्होंने बंगाल के खिलाफ जारी मैच की पहली पारी में ओपनिंग करते हुए 40 रन बनाए। उसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 21.1 ओवर में 68 रन देकर 9 विकेट झटक लिए। सिर्फ एक विकेट ओपनर रंजोत सिंह का उनके हाथों से चला गया, वरना वह 10 विकेट लेकर इतिहास भी रच सकते थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम लेकर, अनिल कुंबले और एजाज पटेल ने ऐसा किया है। जलज का कमाल यहीं नहीं रुका उन्होंने फिर 37 रन बनाए और बंगाल के दूसरी पारी में 6 विकेट गिरने तक 4 विकेट अपने नाम कर लिए।
जम्मू के वंशज शर्मा का कमाल
वहीं जम्मू कश्मीर से पिछले कुछ सालों में कई बड़े क्रिकेटर सामने आए हैं। उसी में अब एक नया नाम जुड़ गया है वंशज शर्मा का। वंशज ने पुडुचेरी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 20 वर्षीय वंशज स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। उन्होंने डेब्यू मैच में पुडुचेरी के खिलाफ 10 विकेट लिए। उनके यह 10 विकेट पूरे मैच में आए। पहली पारी में उन्होंने 74 रन देकर 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में 16 रन देकर 5 विकेट उनके नाम दर्ज हुए। अपने डेब्यू मैच में वह जम्मू कश्मीर के लिए जीत के हीरो भी बन गए।
एक दिन पहले नहीं पता था मिलेगा मौका
वंशज शर्मा ने मैच के बाद खुद बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जम्मू में बड़ौदा के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी का मुकाबला खेल रहे थे। उन्हें अचानक फोन पहुंचा और मैच से ठीक एक दिन पहले रात में वह पुडुचेरी आए। यहां सुबह मैच से पहले उन्हें जानकारी मिली कि वह खेल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने डेब्यू किया और फिर जो कमाल उनकी उंगलियों से हुआ वो जगजाहिर है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में ध्रुव जुरेल का डेब्यू पक्का! सरफराज खान को जगह मिलना मुश्किल
यह भी पढ़ें- U19 World Cup में भारत की हार का पाकिस्तानियों ने मनाया जश्न, इरफान पठान ने जमकर लताड़ा
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines