Rajeev Ram Joe Salisbury US Open 2023 Final: राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी ने शुक्रवार को यूएस ओपन का फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल में उनकी भिड़ंत भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी से हुई। राम और सैलिसबरी ने उन्हें तीसरे सेट में शिकस्त देकर यूएस ओपन का खिताब जीत लिया। राम और सैलिसबरी ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया। वह लगातार तीसरी बार ये खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। आइए जानते हैं आखिर भारतीय मूल के राजीव राम कौन हैं?
छह बार के चैंपियन हैं राजीव राम
अमेरिका के इस टेनिस खिलाड़ी का जन्म भारतीय माता-पिता राघव और सुषमा के घर डेनवर, कोलोराडो में हुआ था। राजीव राम छह बार के चैंपियन हैं। वे इससे पहले सैलिसबरी के साथ मेंस डबल्स में 2021 और 2022 यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता है। राजीव राम बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ मिलकर 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स डबल्स का खिताब भी जीत चुके हैं।
वीनस विलियम्स के साथ मिलकर बोपन्ना-मिर्जा को दे चुके हैं शिकस्त
राजीव राम को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 2016 ओलंपिक्स में मिली। जहां राम ने वीनस विलियम्स के साथ मिश्रित युगल में सिल्वर मेडल जीता। खास बात यह है कि रियो ओलंपिक्स 2016 में उन्होंने पहली बार सानिया मिर्जा का सामना किया था। राम-वीनस ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को शिकस्त दी थी। राम 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2016 यूएस ओपन के मिक्स डबल्स में उपविजेता रह चुके हैं।
एटीपी टूर पर 23 युगल खिताब
राजीव राम पूर्व नंबर-1 भी रह चुके हैं। 3 अक्टूबर 2022 को वह अपने करियर की सर्वोच्च डबल रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बन गए थे। उन्होंने एटीपी टूर पर 23 युगल खिताब जीते हैं। जिसमें मास्टर्स 1000 स्तर पर चार शामिल खिताब हैं। राम ने छह मौकों पर एटीपी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 2022 में ये खिताब जीता, जबकि 2016 और 2021 दोनों में उपविजेता रहे।
2017 में उन्होंने सिंगल्स से संन्यास ले लिया था। इससे पहले वह अप्रैल 2016 में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग विश्व नंबर 56 पर पहुंच गए थे। राम टेनिस के साथ ही टेबल टेनिस और क्रिकेट को भी पसंद करते हैं। वह 2010-2013 तक लगातार 4 वर्षों तक ऑस्टिन सिटी पारचेसी चैंपियन रहे हैं। इसे लूडो भी कहा जाता है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines