Rishabh Pant emotional post: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की सर्जरी हो गई है। वह अभी मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद पंत ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हो गए थे। पंत अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इस दौरान उनका भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया था।
ऋषभ पंत ने किया ट्वीट
ऋषभ पंत ने आज हादसे के बाद पहली बार ट्वीट किया है। पंत की जान बचाने वाले लड़कों को याद किया और उनकी तस्वीर पोस्ट की।
ऋषभ ने लिखा, हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन मुझे इन दो नायकों को स्वीकार करना चाहिए जिन्होंने हादसे के बाद मेरी मदद की और मुझे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी और ऋणी रहूंगा।
विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक के बाद एक 3 पोस्ट किए। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में एक्सीडेंट के बाद अपनी मदद करने वाले रजत और निशु नाम के युवकों को याद किया। ये वे दो लड़के हैं जिन्होंने एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले पंत के पास पहुंचे थे। रजत और निशु ही पंत को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे।
बीसीसीआई और जय शाह को कहा धन्यवाद
ऋषभ पंत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि ‘मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद।’
ऋषभ पंत के लिगामेंट की सर्जरी हुई है
ऋषभ पंत की कोकिलाबेन हॉस्पिटल में लिगामेंट रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले छह सप्ताह के अंदर ऋषभ पंत की एक और सर्जरी होने की उम्मीद है। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज के लंबे समय के लिए मैदान से बाहर रहने की संभावना है। आईपीएल और एशिया कप के साथ ही अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में भी बाहर रहने की संभावना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines