नई दिल्ली: एक तरफ जहां अन्य स्टार किड्स फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिष्ठित एक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत देश को मेडल दिला रहे हैं और खेल की दुनिया में नाम चमका रहे हैं। वेदांत एक प्रोफेशनल तैराक हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल जीते हैं।
वेदांत ने इस प्रतियोगिता में जीते 5 गोल्ड
दरअसल, आर माधवन के बेटे वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। आर माधवन ने इवेंट से अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की। वेदांत ने इस सप्ताह के अंत में मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। तस्वीरों में वेदांत भारत के राष्ट्रीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ये भारत के लिए गर्व की बात है।
और पढ़िए – IPL 2023 GT vs RR: संजू-हेटमायर का बल्ले से तहलका, रोमांचक मैच में गुजरात के जबड़े से छीनी जीत
आर माधवन ने लिखा खास संदेश
तनु वेड्स मनु समेत कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी को मुरीद बनाने वाले आर माधवन फिल्मों के अलावा अपने परिवार पर भी खास ध्यान देते हैं। वे अपने बेटे को हर पड़ाव पर सपोर्ट करते हैं और कई प्रतियोगिताओं में उन्हें चीयर भी करने जाते हैं। ऐसे में जब वेदांत ने 5 मेडल जीते तो वे खुशी से फुले नहीं समाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट की।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है’ बेटे अर्जुन के डेब्यू पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, दिया खास संदेश
‘हम इसके लिए बहुत आभारी हैं’- आर माधवन
अपने बेटे के फोटो शेयर करते हुए आर माधवन ने लिखा कि ‘ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले। यह इवेंट मलयेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआला लुंपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines